छत्तीसगढ़ का मिनी इंडिया कहा जाने वाला भिलाई शहर

आप सभी का स्वागत है |

भिलाई अपने आप में एक अद्भुत शहर है | यह शहर रायपुर से 30 कि.मी. वह दुरी पर बसा है | भिलाई शहर दुर्ग जिले में आता है | इस्पात नगरी भी कहती है | इस शहर में रुसी सरकार ने स्टील प्लांट स्थापित किया था | जिसे भिलाई स्टील प्लांट भी कहते है | इस शहर में सभी धर्मो के लोग आपस में भाईचारे से निवास करते हैं | शायद यही कारण है कि भिलाई को छत्तीसगढ़ का मिनी इंडिया भी कहा जाता है |


   भिलाई को एजुकेशन हब भी कहा जाता है | इस शहर में इंजिनियरिंग, सीए जैसे कई प्रोफेशनल कोर्सेस होते हैं यहां से पढ़े हुए बच्चे देश और विदेश के कोने - कोने में कार्य कर रहे हैं | फिल्म बर्फी के निर्देशक अनुराग बसु जी का गृहनगर भिलाई है | 


भिलाई में घूमने के लिए खूबसूरत जगह बहुत सारी है |

  • मैत्रीबाग: - भिलाई की ख़ूबसूरत को चारचांद लगाती है | यहाँ के पक्षी घर में कई जानवर है जिनकी  मनमोहक सुन्दरता देखते बनता है | यहाँ के बागो कि सुन्दरता मानो मन मोह लेती है | मैत्री बाग जाने के लिए सुपेला घड़ी चौक से 10 किलोमीटर कि दुरी पर मडोदा टैंक के समीप स्थित है | मैत्री बाग में शाम को खूबसूरत म्यूजिक वाटर फॉल भी होता है |

मैत्रीबाग 


  • सिविक सेंटर: - बात खाने कि हो तो पहला नाम सिविक सेंटर का आता है | सिविक सेंटर में खूबसूरत रोशनियों से सजी चौपाटी के समीप मिनी पार्क भी है | सिविक सेंटर भिलाई में हरिराज का खाना जरूर खाए | चौपाटी से 100 मी. की दुरी पर मल्टीप्लेक्स मिराज थिएटर  है | जहाँ पर आप फिल्म का आनंद ले सकते हैं | जब भी सिविक सेंटर जाए तो नन्हे टी स्टाल की काफी पीना न भूले | क्योकि यहाँ की कॉफी का स्वाद ला जावाब होता है |

सिविक सेंटर




  •  नेहरु नगर :- यह सुपेला घड़ी चौक से 5 कि.मी. की दुरी पर स्थित है | नेहरु नगर भिलाई का poss इलाका है | नेहरु नगर चौक पर भव्य गुरुद्वारा है |जिसकी ख़ूबसूरती पुरे भिलायंस का मन मोह लेती है | भिलाई  की एक मात्र मॉल जो अपना सीना ताने खड़ा हुआ है TRESSUR MOULL  की ख़ूबसूरती भी देखते बनती है |

नेहरु नगर 


  • भिलाई स्टील प्लांट :- इस्पात नगरी कहा जाने वाला शहर भिलाई आप आये हो और भिलाई स्टील प्लांट घुमे नहीं तो आपका भिलाई भ्रमण अधुरा है | स्टील प्लांट जाने के लिए आपको पॉवर हाउस से सेक्टर 1 मुर्गाचौक जाना पड़ेगा | मुर्गाचौक से 2 कि.मी. अंदर सयंत्र देखने को मिल जायेगा | मुर्गा चौक से ही थोड़ी दुरी पर बोरिया गेट है | पुरे छत्तीसगढ़ में यह एक येसा एरिया जंहा सुबह 4 बजे से फुटकर बाज़ार लगता है |

भिलाई स्टील प्लांट 

भिलाई की ख़ूबसूरती इतनी है कि शब्दों में बयाँ कर पाना  थोडा मुश्किल हो जाता है | एक दिन भिलाई में गुजार कर देखिये | इस शहर कि ख़ूबसूरती आपके मन को मोह लेगी |

मुझे उम्मीद है कि आज का article आप सभी को पसंद आया होगा | इसी तरह कि जानकारिया next week  आप सबके समक्ष लेकर आऊंगा | ईस article को लाइक ,शेयर ,कमेंट करे |आपके लाइक ,शेयर से हमारा भी उत्साह बढ़ता है | spicyfood पर आकर article पढने के लिए आप सभी का बहोत - बहोत धन्यवाद | 

छत्तीसगढ के बारे में और लेख पढ़े -


visit our social media

Facebook

instagram

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यंजन जो दिल को छू जाए

TOP 5 COOKING TIPS