छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यंजन जो दिल को छू जाए
आप सब का स्वागत है हमारे spicyfood blog page पर | मुझे इस टॉपिक पर ब्लॉग लिखते हए ख़ुशी हो रही है | क्योकि आज मै छत्तीसगढ़ के उन व्यंजनों के बारे में बताऊंगा जिसे बहुत कम लोग जानते है | पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान एक ऐसा देश है जिसे भारत माता कहते है |और पुरे देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य जिसे छत्तीसगढ़ महतारी कहते है |छत्तीसगढ़ में महतारी का मतलब माँ होता है |छत्तीसगढ़ में धान (चाँवल ) का उत्पादन अधिक होता है | शायद यही कारण है कि छतीसगढ़ के व्यंजन चाँवल के आटे से बनता है | और इन्हे बनाना बहोत ही आसान है | इन व्यंजनों को छत्तीसगढ़ के मूल निवासी सुबह नाश्ते के रूप में ग्रहण करते है | तो फिर आइये छतीसगढ़ के इन्ही व्यंजनों को पूरी तरह विस्तार से जानते है | चिला रोटी यह बहोत ही स्वादिष्ट होता है |इसे छतीसगढ़ का डोसा या मिनी डोसा ( छतीसगढ़ के व्यंजन) भी कह सकते है | इसे चाँवल के आटे से बनाया जाता है | सामग्री :- चाँवल आटे का घोळ धनिया पत्ती ...