छत्तीसगढ का गोवा गंगरेल डैम
प्रिय पाठक आप सभी का स्वागत है | अभी lockdown का माहौल चल रहा है | ऐसी स्थिति में travel करना उचित नहीं है , लेकिन आप चिंता मत करिए coved 19 के हालात सुधरते ही आप फिर से travel कर पाएंगे | तब तक अपने blog के माध्यम से आपको छत्तीसगढ़ का गोवा कहा जाने वाला गंगरेल डैम का सैर कराते है | छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर से 70 किलोमीटर की दुरी पर धमतरी शहर आता है | धमतरी से गंगरेल डैम की दूरी महज 10 किलोमीटर है | यह छत्तीसगढ़ का एक artificial बीच है | इसे छत्तीसगढ़ का गोवा भी कहा जाता है | इसे रविशंकर बांध के नाम से भी जाना जाता है | यह छत्तीसगढ का सबसे लम्बा बांध है | इसका लोकार्पण तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्द्रा गांधी ने किया था | यह dam वर्ष भर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराती है | भिलाई स्टील प्लांट व न्यू रायपुर को भी पानी उपलब्ध कराती है |यह का नजारा काफी खूबसूरत होता है | गंगरेल डैम जब आप गंगरेल डैम में पहुचने के बाद डैम के दुसरे छोर पर भी जा सकते है | डैम के दुसरे छोर पर जाने के लिए 2 से 3 किलोमीटर की दुरी तय करके प्राकृतिक नज...