छत्तीसगढ का गोवा गंगरेल डैम

 प्रिय पाठक आप सभी का स्वागत है | अभी  lockdown का माहौल चल रहा है | ऐसी स्थिति में travel करना उचित नहीं है , लेकिन आप चिंता मत करिए coved  19 के हालात सुधरते ही  आप फिर से travel कर पाएंगे | तब तक अपने blog के माध्यम से आपको छत्तीसगढ़ का गोवा कहा जाने वाला गंगरेल डैम का सैर कराते है |


छत्तीसगढ़ राज्य  की राजधानी रायपुर से 70 किलोमीटर  की दुरी पर धमतरी शहर आता है | धमतरी से गंगरेल डैम  की दूरी महज 10 किलोमीटर है | यह छत्तीसगढ़ का एक artificial बीच है | इसे छत्तीसगढ़ का गोवा भी कहा जाता है | इसे रविशंकर बांध के नाम से भी जाना जाता है | यह छत्तीसगढ का सबसे लम्बा बांध है | इसका लोकार्पण तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्द्रा गांधी ने किया था | यह dam वर्ष भर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराती है | भिलाई  स्टील प्लांट व न्यू रायपुर को भी पानी उपलब्ध कराती है |यह का नजारा काफी खूबसूरत होता है |


गंगरेल डैम 

जब आप गंगरेल डैम में पहुचने के बाद डैम के दुसरे छोर पर  भी जा सकते है | डैम के दुसरे छोर पर जाने के लिए 2 से 3 किलोमीटर की दुरी तय करके प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाते हुए बाय पैदल जा सकते है |या फिर गंगरेल डैम समूह के द्वारा बस की सुविधा भी उपलब्ध है | जिसका किराया महज 10 रूपए है | डैम के दुसरे छोर पर खूबसूरत गार्डनिंग है और एक artificial मिनी waterfall है |


बोटिंग क्षेत्र

 गंगरेल डैम में रात रुकने के लिए रिसोर्ट की व्यवस्था है | थोड़ी महंगी है but बहोत अच्छा है | रिसोर्ट  के सामने  ही boating होती है | यहाँ पर  15water activity ,adventure activity होती है | छोटे छोटे restaurant भी है |यहाँ पर आपको सच में गोवा वाली फिलिंग आती है | यह सारा कुछ एक किलोमीटर के दायरे में ही फैला हुआ है |


रिसोर्ट

थोड़ी ही दुरी पर अंगार मोती माता का मंदिर भी है | ऐसा कहा जाता है कि माता अंगार मोती  जी परम ऋषि  अंगीरा जी की  पुत्री  थी | देवी माँ का मंदिर वर्तमान में गंगरेल डैम के तट पर स्थित है | अंगार मोती माता को आस पास के 52 गाँवो की कुलदेवी कहा जाता है | ऐसी मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से निःसंतान  दंपत्ति को संतान सुख कि प्राप्ति होती है | इसी मान्यता को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध director सतीश जैन जी  ने अपनी छतीसगढ़ी फिल्म मया और भोजपुरी फिल्म राम लखन में बखूबी चित्रण किया हुआ है |

 
अंगार मोती 

मुझे उम्मीद है कि ये आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा | तो आप सभी से आग्रह है कि आप सभी छत्तीसगढ़ की धरती पर आए और छत्तीसगढ़ के गोवा का आनंद जरूर उठाये | इस post को like ,comment और share भी करे क्योकि अच्छी चीजे share करने में आपकी इज्जत बढती है और हमारा उत्साह | next article के साथ  आपसे फिर मुलाकात होगी तब तक घर पर रहिये और सुरक्षित रहिए |इस पाठ को सहजता पूर्ण पढने के लिए आप सभी का दिल की गहरइयो से प्रेम पूर्वक धन्यवाद |

छत्तीसगढ के बारे में और लेख पढ़े -

छत्तीसगढ़ का मिनी इंडिया कहा जाने वाला भिलाई शहर 

छत्तीसगढ़  के प्रमुख  व्यंजन जो दिल को छू जाए 

TOP 5 COOKING TIPS

visit our social media

Facebook

instagram

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यंजन जो दिल को छू जाए

छत्तीसगढ़ का मिनी इंडिया कहा जाने वाला भिलाई शहर

TOP 5 COOKING TIPS