छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यंजन जो दिल को छू जाए


आप सब का स्वागत है हमारे spicyfood  blog page पर | मुझे इस टॉपिक पर ब्लॉग लिखते हए ख़ुशी हो रही है | क्योकि आज मै  छत्तीसगढ़ के उन  व्यंजनों के बारे में बताऊंगा जिसे बहुत कम लोग जानते है | पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान एक ऐसा देश है जिसे भारत माता कहते है |और पुरे देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य जिसे छत्तीसगढ़ महतारी कहते है |छत्तीसगढ़ में महतारी का मतलब माँ होता है |छत्तीसगढ़ में धान (चाँवल ) का उत्पादन अधिक होता है | शायद यही कारण है कि छतीसगढ़ के व्यंजन चाँवल के आटे से  बनता है | और इन्हे बनाना बहोत ही आसान है | इन व्यंजनों को छत्तीसगढ़ के मूल निवासी सुबह नाश्ते के रूप में ग्रहण करते  है | तो फिर आइये छतीसगढ़ के इन्ही व्यंजनों को पूरी तरह विस्तार से जानते है |  
चिला रोटी  
यह बहोत ही स्वादिष्ट होता है |इसे छतीसगढ़ का डोसा या मिनी डोसा (छतीसगढ़ के व्यंजन)  भी  कह सकते है | इसे चाँवल के आटे से बनाया जाता है |
सामग्री :- चाँवल आटे का घोळ 
                धनिया पत्ती
                हरी मिर्च  
                प्याज 
                नमक स्वादानुसार 
विधि :- चाँवल का घोल बनाकर उसमे धनिया पत्ती, बारीक़ कटा हुआ प्याज और बारीक़ कटी हुई मिर्ची का मिश्रण तैयार करते है | फिर उस मिश्रण को गरम पैन में चम्मच के द्वारा रोटी कि तरह फैलाना है | कूछ देर के लिए उसे ढक दे फिर थोड़ी देर बाद उसे पलटकर सेकें | फिर आपका चिला तैयार हो गया |आप उन्हें हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है |

 अंगाकर रोटी  
यह भी बेहद स्वादिष्ट नास्ता है | इसे छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यंजन के रूप में लोग पसंद करते है |तो आइये इसे बनाने कि विधि जानते है 
सामग्री :- चाँवल का आटा 
               रात का बचा हुआ चाँवल 
               नमक स्वादानुसार 
विधि :- चाँवल  का आटा लीजिये और रात का बचा हुआ चाँवल और स्वादानुसार नमक  दोनों को आपस में गूँथ कर एक लोई बना ले |और फिर उस लोंई को एक थाली में रखकर उसे हाथो से थपेत कर गोलाकार बना ले | फिर उसे तवे पर ब्रोउन रँग होते तक पकाए | अब आपकी अंगाकर कि रोटी तैयार हो गई |आप चाहे तो इन्हे हरी चटनी के साथ सर्व करे |

मुठिया रोटी 
इस रोटी को बनाना बेहद आसान है |और स्वादिष्ट भी है |ये भी छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यंजन के रूप में शामिल किया गया है।
सामग्री :- चाँवल का आटा 
               खड़ी लाल मिर्च 
               नमक स्वादानुसार 
विधि :- चाँवल के आटे में स्वादानुसार नमक मिलाकर व गरम पानी  उसे गूंथ ले फिर उसे लोई बनाकर अपने हाथो से मुठे आकार दीजिये और एक कड़ाई लेकर उसमे लाल मिर्च का तड़का देकर उसे थोड़ी देर के लिए पकाए | फिर  आप उसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है |
चौसेला रोटी 
                                                            
यह पकवान भी  काफी टेस्टी है | छतीसगढ़ के मूल निवासियों के पसंदीदा पकवान है | आइये इनको बनाने कि विधि देखते है |
सामग्री :- चाँवल का आटा 
                नमक स्वादानुसार
विधि :- चाँवल के आटे में नमक डाल कर गूँथ ले| उस गुंथे हुए आटे को छोटी  - छोटी लोई बना ले |फिर उन लोइयो को हाथो से थपेटते हुए  छोटे - छोटे गोलाकार बना ले |फिर आप उन्हें गरम तेल में हल्का ब्रोउन होते तक पका ले | हरी चटनी के साथ परोस सकते है |
दूध फरा
इसे भी चाँवल के आटे से बनाया जाता है | यंहा के लोगो कि पसंदीदा डिश है | आइये इसे बनाने के तरीके जानते है |
सामग्री :- चाँवल का आटा 
                दूध 
               नमक स्वादानुसार 
विधि :- चाँवल के आटे को  गूँथ ले | फिर उनको छोटे - छोटे फरा ( चपटा कार ) के आकार में बना दे | तिल  का तड़का लगाके कुछ देर के लिए कढ़ाई  का ढक्कन बंद करके पकाए |  आप उसमे दूध डालकर एक उबाल तक और पकाए |फिर ये डिश तैयार हो जाती है |

सुझाव :- इन डिशेष को बनाते वक्त  इस बात का ध्यान दीजिये  कि ये जले न |

 सीधे शब्दों कहा जाये तो छत्तीसगढ़ कि इन  dishes को बनाना बहोत ही आसान है और कम समग्री के साथ जल्दी भी बन जाती है |


मैंने छतीसगढ़ के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन को spicyfood के माध्यम से प्रदर्षित करने का प्रयास किया है | spicyfood page को हिंदुस्तान के किसी भी राज्य के रीडर पढ़ रहे है तो मेरा आप सभी से आग्रह है कि इन dishes को आप सभी अपने घर पर जरूर ट्राय करे और एक बार छतीसगढ़ आकर इन dishes का लुत्फ़ उठाये |

spicyfood पर बार बार आकर पढने के लिए आप सभी को प्रेमपूर्वक दिल कि गहरइयो से बारम बार धन्यवाद |


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ का मिनी इंडिया कहा जाने वाला भिलाई शहर

TOP 5 COOKING TIPS